Election in karnataka - कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार केआखिरी दिन में सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। ( Election in karnataka ) जहां चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ते आलावा कई पार्टियां धुआंधार प्रचार में लगी हैं और अपनी-अपनी जीत का दम बर रही हैं।
बेंगलुरु में PM मोदी ने 10 किमी लंबा रोड शो किया
इसी कड़ी में बेंगलुरु में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 किमी लंबा रोड शो किया। आपको बता दें कि, पीएम मोदी का यह रोड शो 5 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। पीएम के रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी पर फूल भी बरसाए और पीएम की एक झलक पाने को लोगों में हौड़ सी लगी थी।
सोनिया गांधी के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार
वहीं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संप्रभुता वाले बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस का शाही परिवार देशहित के खिलाफ है। कांग्रेस कर्नाटक को देश से अलग मानती है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, कर्नाटक भारत का अभिन्न अंग है। कांग्रेस ने भाई को भाई से बांट दिया और राज्यों को आपस में लड़वाने का काम किया है।
बजरंगबली तो अपने मंदिर में ही थे, कांग्रेस चुनाव मैदान में ले आई
वहीं आपको बता दें कि, कर्नाटक के चुनावी समर में बजरंगबली का मुद्दा छाया हुआ है। बीजेपी ने बजरंगबली के मुद्दे को चुनावी मुद्दा बना दिया हैं और कांग्रेस पर निशाना साध रहीं हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर वार किया हैं। अमित शाह ने कहा कि, बजरंगबली तो अपने मंदिर में ही थे। कांग्रेस चुनाव मैदान में ले आई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, कांग्रेस बजरंगबली को बदनाम करने पर तुली हुई है।
ये भी पढ़ें - Ajay Maken: कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा आरोप, केजरीवाल के बंगले के लिए 171 करोड़ किए गए खर्च
Comments (0)