लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग की विपक्षी खेमे के राजनीतिक पार्टियों पर कार्रवाई जारी है। कांग्रेस के बाद इनकम टैक्स ने अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने CPI को 11 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है। नोटिस को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि वह विभाग के नोटिस का जवाब देने के लिए वकीलों से कानूनी परामर्श ले रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले का दावा है कि उन्हें 72 घंटों में आयकर के 11 नोटिस मिले हैं।