यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने सोशल मीडिया साइट पर एक वीडियो शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेता ने दावा है कि, फर्रुखाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की सभा में 'श्रीराम का नारा' लगाने वाले व्यक्ति को अपमानित कर सभा से बाहर निकाल दिया गया। आपको बता दें कि, सपा ने फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है।
बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया साइट x पर लिखा है कि, जैसे हनुमान जी का नाम लेने से भूत डरते हैं, वैसे प्रभु श्री राम का नाम लेने से सपाई।