पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल (Bihar Politics) को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ हमने गठबंधन बनाने की हर संभव कोशिश की लेकिन अब बात नहीं बन पा रही थी। उनके साथ रहना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी देने का क्रेडिट आरजेडी खुद को दे रही थी। आरजेडी हर मंच पर खुद को शिक्षक नियुक्ति का सूत्रधार बता रही थी। उन्होंने कहा कि हम आगे की रणनीति पर जल्द काम करेंगे। वहीं पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है। नीतीश कुमार ने धन्यवाद किया है। बिहार में आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण हो जा रहा है। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ हमने गठबंधन बनाने की हर संभव कोशिश की लेकिन अब बात नहीं बन पा रही थी।