संसद की बजट सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि, कुछ लोग आदतन हुड़दंग करते हैं। ऐसे बर्ताव से लोकतंत्र का चीरहरण होता है। वहीं अब पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज भरे अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, वह एक अनुशासित व्यक्ति हैं जो नियमों और संविधान का पालन करते हैं। हमें भी उनकी सलाह माननी चाहिए।