Bageshwar Dham - बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई दिनों से सुर्खियों में हैं। बिहार सरकार के मंत्री ने एक बार फिर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। ( Bageshwar Dham ) बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को डरपोक और देशद्रोही बताया है।
बागेश्वर बाबा डरपोक और देशद्रोही हैं
लालू यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, बाबा बागेश्वर धाम के लोग रोज यहां माफी मांग रहे हैं, उसका वीडियो रिलीज करेंगे। बागेश्नर बाबा हमसे माफी मांग रहे हैं, बागेश्वर बाबा माफी मांगने के लिए रोज अपने आदमी को भेज रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, बागेश्वर बाबा डरपोक और देशद्रोही हैं। वो हिंदू-मुसलमान को लड़वा रहे हैं। ये लोग देश जोड़ने के लिए नहीं, तोड़ने के लिए आ रहे हैं।
पहले भी तेज प्रताप पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कई बयान दे चुके हैं
आपको बता दें कि, बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव इससे पहले भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कई बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले तेज प्रताप ने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि, अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मुसलमान भाई को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा, मैं उनका हवाई अड्डे पर घेराव करूंगा। उन्होंने कहा कि, अगर भाईचारे का संदेश देंगे कि, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब हैं भाई-भाई तो उनकी बिहार में एंट्री हो सकती है।
धीरेंद्र शास्त्री पटना में 13 मई से 17 मई तक गांधी मैदान में कथा सुनाएंगे
बिहार में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री कथा होने से पहले ही राजनीति देखने को मिलने लगी हैं। बिहार सरकार के कई नेता बाबा के आगमन का लगातार विरोध कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन कर रही हैं। आपको बता दें कि, धीरेंद्र शास्त्री राज्य की राजधानी पटना में 13 मई से लेकर 17 मई तक गांधी मैदान में कथा सुनाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP Bypolls 2023: स्वार व छानबे विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी, भारी सुरक्षा और निगरानी के बीच हो रहा मतदान