कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की आज यानी की रविवार को निंदा करते हुए कहा कि, किसी भी लोकतंत्र और सभ्य समाज में ऐसी हिंसा की कोई जगह नहीं है। आपको बता दें कि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि, ‘सीक्रेट सर्विस’ के एक सदस्य ने हमलावर को भी मार गिराया।
‘यूएस सीक्रेट सर्विस’ ने बताया कि, शनिवार को एक संदिग्ध हमलावर ने पेनसिल्वेनिया के बटलर में रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की तरफ कई गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।