कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया। खड़गे ने कहा कि, हम आज केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध ब्लैक पेपर निकाल रहे हैं, क्योंकि वे हमेशा सदन में अपनी सफलता की बात रखते हैं तथा अपनी नाकामी छुपाते हैं तथा जब हम उनकी नाकामी बताते हैं, तब हमें महत्व नहीं दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि, इस ब्लैक पेपर में हमारे मुख्य मुद्दे बेरोजगारी है जो देश का सबसे बड़ा मुद्दा है और बीजेपी इस बारे में कभी बात नहीं करती।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया।