इस बार लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद EVM पर किसी ने भी सवाल नहीं उठाया था। जिसके चलते 7 जून 2024 को संसदीय दल की मीटिंग में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, इस बार यह एक बड़ी उपलब्धि है कि, EVM जिंदा है। नरेंद्र मोदी ने कटाक्ष करते हुए यह बात कही थी। लेकिन कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दल भी EVM को लेकर मुखर हो गए हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया है कि, EVM पर एलन मस्क का बयान सच नहीं है। भारतीय EVM मशीन सुरक्षित हैं।