दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत हुई बारिश के साथ। बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है। रात तक दिल्ली-एनसीआर में उमस देखने को मिल रही थी। हालांकि सुबह की शुरुआत बारिश से हुई और मौसम सुहाना बन गया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहेगा। दिन में अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।