हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी हो चुके हैं। भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की जीत के बाद ही सीएम कौन बनेगा, ये भी लगभग तय हो चुका है। हरियाणा के अगले सीएम नायब सिंह सैनी ही होंगे।
कहा जा रहा है कि, हरियाणा में अगली सरकार नायब सिंह के नेतृत्व में बनेगी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ एक या दो उपमुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि, सरकार का गठन अगले कुछ दिनों में हो जाएगा।