Patna: बिहार में सत्ता बदल चुकी है। इसी के साथ सियासी दोस्त (Nitish Kumar) और दुश्मन भी बदल गए हैं। कल तक साथ रहने वाले अब एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दल राजद पर हमला बोला है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे तेजस्वी यादव के बयान को लेकर सवाल किया गया। सवाल था कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि उनके 17 साल पर हमारे 17 महीने भारी हैं। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि ऐसे फालतू बात बोलता है। कितने लोगों को रोजगार मिला है।
बिहार में सत्ता बदल चुकी है। इसी के साथ सियासी दोस्त और दुश्मन भी बदल गए हैं। कल तक साथ रहने वाले अब एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।
Comments (0)