यूपी में सम्भल जिला स्थित श्री कल्कि धाम ऐंचोड़ा-कंबोह में आगामी 19 फरवरी 2024 को “श्री कल्कि धाम” का शिलान्यास समारोह होगा। उस शिलान्यास समारोह के लिए पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मिलकर निमंत्रण पत्र सौंपा। जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।
“श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किए जाने पर पीएम मोदी ने पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का धन्यवाद दिया।