गुवाहाटीः असम में आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 53,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले में ब्रह्मपुत्र में एक नाव पलटने से एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई और दो लोग लापता हो गए, जबकि कछार, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और उदलगुरी में तूफान और आकाशीय बिजली से संबंधित दुर्घटनाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को फोन किया और उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
असम में आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 53,000 लोग प्रभावित हुए हैं।