आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी कल पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में किया जाएगा। 'आप' के इस विरोध प्रदर्शन में होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने कहा कि हम सबने देखा कि किस तरीके से मोदी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। आज मोदी सरकार देश की संस्थाओं को खत्म करने में लगी हुई है।
संदीप पाठक ने आगे कहा कि आज जो भी भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है उसके पीछे ईडी और सीबीआई छोड़ दी जाती है। आज विपक्ष के नेताओं को डराया और धमकाया जा रहा है। मोदी सरकार ने बिना किसी सबूत के हमारे पहले ही तीन बड़े नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है। अब मोदी सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली की जनता सड़कों पर उतर आई है। पिछले दो दिनों से मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है और अपने बेटे अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग कर रही है। आम आदमी पार्टी रविवार को दिल्ली की सभी विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन करेगी। होलिका दहन के समय दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी कल पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी।
Comments (0)