राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी की शनिवार को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (मरणोपरांत) और बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत 5 प्रतिष्ठित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित होगा।
इन 5 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा
भारत रत्न से सम्मानित होने वाली 5 हस्तियों में बीजेपी के सीनियर नेता व पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को छोड़कर बाकी सभी- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा पी.वी. नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि, स्वास्थ्य की वजह से राष्ट्रपति भवन में लालकृष्ण आडवाणी की उपस्थिति की संभावना कम है, ऐसे में राष्ट्रपति 31 मार्च को उनके घर पर जाकर उन्हें यह सम्मान देंगी।
सीएम नीतीश कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन ने उक्त समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था, जिसमें जननायक को भारत रत्न दिया जाएगा। वहीं पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे। कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग हम सभी लंबे समय कर रहे थे। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए मैं राष्ट्रपति और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।
Comments (0)