भूमि घाटोले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार की रात लगभग रात 9.30 बजे गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज ईडी की विशेष अलादलत में पेश किया जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि ईडी उन्हें पूछताछ के लिए 14 दिनों के रिमांड की मांग करेगा। हेमंत सोरेन ने ईडी की पूछताछ और गिरफ्तारी से बचने के लिए तमाम उपाय किए, पर कोई फायदा नहीं हुआ। वे सुप्रीम कोर्ट गए। हाईकोर्ट गए। 30 घंटे से अधिक लापता भी रहे।
प्रवर्तन निदेशालय के रुख को देख कर पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि वे गिरफ्तारी से बच नहीं पाएंगे। आखिरकार ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।