उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर के कारण लोग को खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ रद्द हो गई हैं, इस कारण से यात्रियों को भी परेशान हो पड़ रहा है। दिल्ली में रेलवे स्टेशन में ट्रेन लेट होने के कारण कई यात्री कड़ाके की ठंड में फंसे हुए हैं।
अयोध्या में भी घना कोहरा
इधर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में भी सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था कम नहीं हो रही है। भारी तादाद में भक्त राम लला की दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तीर्थ स्थल मथुरा में भी शीतलहर और घना कोहरा है।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभाग ने कहा है कि 27 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में आने वाले 2 से 3 दिन तक तेज ठंड पड़ सकती है। पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है।
Comments (0)