देशभर में अप्रैल महीने की शुरुआत में ही लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। कई राज्यों में अप्रैल महीने के शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अप्रैल के शुरुआती दिन गर्म रहने की संभावना है। झारखंड के कुछ क्षेत्रों में 4 अप्रैल से गर्मी के मौसम की पहली लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा। वहीं पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई है।

Comments (0)