दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी समेत नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश हुई। जहां पहाड़ों पर बारिश हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में पारा गिर गया है। बता दें कि, मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। बता दें कि, नोएडा में सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। वहीं 10 बजे के बाद अब हल्की बारिश हुई।
सोमवार को दिन के समय तापमान में करीब चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं रात के समय भी तापमान में तुलनात्मक रूप से कमी आई है।