तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर खूब बरस रहे हैं। वहीं अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर करारा हमला बोला है। पीके ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज बिहार में एक दल के लोग हैं जो बालू माफिया का काम कर रहे हैं। पूरे राज्य को इन्होंने बालू के अवैध खनन का केंद्र बना दिया है।
मुझे क्रिमिनल और क्राइम से लगाव नहीं है
जन सुराज के सूत्रधार पीके ने आगे कहा कि, आज तेजस्वी यादव कहते हैं कि, मुझे क्रिमिनल और क्राइम से लगाव नहीं है। मतलब तो यही हुआ न कि बाघ ये कहे कि, उसे मांस से लगाव नहीं है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि, आज इस देश में आरजेडी से ज्यादा क्रिमिनल और क्राइम करने वाले लोग किस पार्टी में है? आज इस देश में क्राइम और क्रिमिनल से इतने जुड़े लोग देश के किस पार्टी में है? हमसे अच्छा भोजपुरी बोलेंगे क्या? लेकिन तेजस्वी को न इंग्लिश आती है और ना ही ठीक से भोजपुरी बोलनी आती है। उन्होंने जीवन में कुछ पढ़ा नहीं है और किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है।
तेजस्वी पर पीके का हमला
पीके ने अपने इस बयान में आगे कहा है कि, जब जनता तेजस्वी यादव से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि, भारतीय जनता पार्टी को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मुर्ख बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आप कहते हैं कि, शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि, जातीय गणना करवा रहे हैं। ये काम करते नहीं है बस नए नए मुद्दों पर अपनी बात रख कर बहानेबाजी करते रहते हैं।