उत्तरप्रदेश की 760 नगर निकायों के लिए मतगणना शुरु हो गई है। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में चार मई और 11 मई को हुआ था। जिसमें सूबे के 75 जिलों की 760 नगर निकायों के लिए वोटिंग हुई थी (UP Nikay Chunav Results )। इसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत शामिल है।
उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। जिनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर,लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं। इनमें शाहजहांपुर को हाल ही में नगर निगम की श्रेणी में लाया गया है।
15 नगर निगमों में भाजपा को बढ़त (UP Nikay Chunav Results)
17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा और दो पर सपा आगे है।
मतगणना से पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने ट्विट कर कहा कि, "भाजपा को यूपी नगरपालिका और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में उम्मीद के मुताबिक जनता का आशीर्वाद मिलेगा।"
अखिलेश यादव का ट्विट
यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट किया, 'उम्मीद आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।'
Read More: कौन बनेगा कर्नाटक का किंग? सूबे की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरु
Comments (0)