उत्तर प्रदेश वालों के लिए राज्य की योगी सरकार की तरफ से गुड न्यूज दी गई है। आपको बता दें कि, सूबे की योगी सरकार ने गांधी जयंती यानी की 2 अक्टूबर को ऐलान किया है कि, इस दिवाली पीएम उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को फ्री में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।
केंद्र की मोदी सरकार की एक योजना है जिसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को मुफ़्त गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया जाता है। इस योजना के ज़रिए, ग्रामीण और वंचित परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराया जाता है।