हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं राज्य का माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पीएम मोदी और राहुल गांधी जैसे बड़े नेता चुनावी सभाएं कर चुके हैं। सभी दल जीतने के लिए सभी कोशिशें कर रहे हैं।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा है कि, किसान आंदोलन के दौरान बातचीत नहीं हुई। राकेश टिकैत का मानना है कि, जो नेता किसानों के लिए काम करेगा, वही मुख्यमंत्री बनेगा।