हाथरस में भगदड़ के दौरान 121 लोगों की मौत हो गई। इसी बीच मथुरा में प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है और इसकी सूचना भक्तों को दे दी गई है। हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत से सबक लेते हुए संत प्रेमानन्द ने रोजाना तड़के निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिये बंद कर दी है। इसके बारे में पत्र जारी कर अपने भक्तों को सूचना दी है। एक चिट्ठी में कहा गया कि हाथरस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बहुत ही हृदयविदारक व अत्यंत दुखद है जिसमें हम सबकी गहन संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।
हाथरस में भगदड़ के दौरान 121 लोगों की मौत हो गई। इसी बीच मथुरा में प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है और इसकी सूचना भक्तों को दे दी गई है।