भारतीय रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस से पहले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे बोर्ड ने देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है। इन सेवाओं से उत्तर भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। अमृत भारत ट्रेनें पूरी तरह नॉन-एसी होती हैं और इनका फोकस कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को किफायती लंबी दूरी की यात्रा उपलब्ध कराना है।
7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस की पूरी लिस्ट
1. धनबाद–कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 22363/22364 होगी। इसका रूट धनबाद से शुरू होकर गोमोह, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा, रेनिगुंटा, काटपाडी, सलेम, इरोड और तिरुप्पुर होते हुए कोयंबटूर तक जाएगा।
2. प्रयागराज–लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20436/20435 की साप्ताहिक सेवा को मंजूरी मिली है। यह प्रयागराज से चलकर सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
3. प्रयागराज–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20437/20438 साप्ताहिक चलेगी। इसके प्रमुख ठहराव फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा ईदगाह, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा और उधना होंगे।
4. सूबेदारगंज–लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 14121/14122 की साप्ताहिक सेवा को मंजूरी दी गई है। यह फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुवा सुमेरपुर, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
5. गोरखपुर–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15095/15096 साप्ताहिक सेवा के रूप में चलेगी। इसका रूट गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली तक होगा।
6. गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15085/15086 की साप्ताहिक सेवा गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा किला, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली होते हुए बांद्रा पहुंचेगी।
7. चारलापल्ली–गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 22075/22076 के जरिए तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसका रूट चारलापल्ली, काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचेरियाल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, पुखरायां, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमतीनगर, बाराबंकी और गोंडा होते हुए गोरखपुर तक होगा।
यात्रियों को क्या फायदा होगा?
इन नई ट्रेनों के जरिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु के कई शहरों के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी। खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती किराये में आधुनिक नॉन-एसी ट्रेन सेवा का विकल्प मिलेगा। भारतीय रेलवे के अनुसार अमृत भारत सेवाओं को यात्रियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और 2025-26 में 10 मार्च तक इनकी ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी से अधिक रही थी।