दिल्ली-एनसीआर में हुई मानसूनी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर में बाढ़ से लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। असम में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में हुई मानसूनी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।