हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा की जनता से अपील की है कि, सभी प्रदेशवासी बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और कांग्रेस को वोट दें।
राहुल गांधी ने कहा है कि, कांग्रेस को दिया आपका हर वोट संविधान की रक्षा करेगा और भाजपा के अत्याचारों के विरुद्ध आपका हथियार बनेगा।