अब बैंक खाते में एक की बजाय चार लोगों को नामिनी बनाने की सुविधा मिल सकेगी। यह नियम मंगलवार को लोकसभा में पारित बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल, 2024 में शामिल किया गया। इसके तहत बैंक खाते, लॉकर और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए भी ग्राहकों चार नामिनी चुन सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ' विधेयक पेश करते कहा कि इसका उद्देश्य देश की बैंकिंग व्यवस्था में गवर्नेस को मजबूत करना और आम बैंकिंग ग्राहकों को ज्यादा बेहतर सेवा देना है।
सरकार ने सहकारी बैंकों में निदेशकों के काम करने की अवधि को 8 से 10 वर्ष कर दिया है। वहीं कैश रिजर्व की गणना का समय बदला गया है। अब तक दूसरे हफ्ते के शनिवार को बैंकों को नकदी रिजर्व की गणना देनी होती थी। अब हर महीने 1 से 15 तारीख व 16 से अंतिम दिन आधार पर होगी। वहीं सीतारमण ने कहा कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाएंगे।
अब बैंक खाते में एक की बजाय चार लोगों को नामिनी बनाने की सुविधा मिल सकेगी।
Comments (0)