पीएम मोदी ने गोवा में G-20 के पर्यटन मंत्रियों की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि, आतंकवाद बांटता है, लेकिन पर्यटन जोड़ता है। पर्यटन से सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, भारत यात्रा सिर्फ खूबसूरत दृश्य देखने से नहीं जुड़ी, बल्कि एक अलौकिक अनुभव है। हमने बीते 9 वर्षों में पर्यटन क्षेत्र के विकास पर खास जोर दिया है, इसे हमारे सुधारों के केंद्र में रखा है। वहीं पीएम ने आगे कहा कि, हमें नवाचार के लिए AI एवं ऑगमेंटिड रियलिटी जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का व्यापक इस्तेमाल करना चाहिए।
पीएम मोदी ने गोवा में G-20 के पर्यटन मंत्रियों की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि, आतंकवाद बांटता है, लेकिन पर्यटन जोड़ता है।