देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो वहीं कई जगहों पर लोग जल जमाव की समस्या से परेशान हैं। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Comments (0)