जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर रविवार शाम सवा 6 बजे हमला किया। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए। दिल्ली में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक घंटे पहले यह हमला हुआ। वहीं इस मामले पर राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हमारे पड़ोसी के साथ अभी भी समस्याएं हैं।
डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, हमारे पास एक बड़ी यात्रा (अमरनाथ यात्रा) आने वाली है। वहां होने वाली कोई भी छोटी सी घटना देश के बाकी हिस्सों में फैल जाएगी।