TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बकाया फंड को जारी करने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र की बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर केंद्र सरकार 7 दिन के अंदर बंगाल को बकाया फंड जारी नहीं करेगी तो TMC बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
ममता बनर्जी ने कहा था कि, प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव दिया कि, राज्य और केंद्र के अधिकारी एक साथ बैठ कर इस मुद्दों को सुलझाएंगे।