न ख़ुदा मिला न विसाल-ए-सनम न इधर के हुए न उधर के हम, ये लाइनें इस वक्त कांग्रेस पार्टी पर एक दम सटीक बैठ रही है। आपको बता दें कि, पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस का पत्ता साफ होता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि, पार्टी राज्य सभी 13 लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।