दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन’ (IFSO) सेल ने कीर्ति चक्र से सम्मानित (मरणोपरांत) कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पर ‘X’ पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने को लेकर FIR दर्ज की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय न्याय संहिता अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत IFSO यूनिट में FIR दर्ज की गई है।
दिल्ली पुलिस ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में FIR दर्ज कर ली है। बता दें के NCW ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।