भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर राज्यों और शहरों तक तिरंगा फहराया जा रहा है।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों को याद किया जा रहा है। सरकारी और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देशवासियों के लिए अपना शुभकामना संदेश साझा किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संदेश की शुरुआत देशभक्ति की पंक्तियों के साथ की
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा!”
इसके बाद उन्होंने सभी देशवासियों को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
देशभक्ति के रंग में रंगा भारत
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजनों का सिलसिला जारी है। स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।