अयोध्या में रामलला दरबार में करोड़ों श्रद्धालु प्रभु चरणों में दिल खोलकर हाजिरी लगा रहे हैं। वहीं श्रद्धालु रामलला दरबार में हाजिरी ही नहीं दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। जिसके चलते रामलला का दानपात्र कुबेर के खजाने से कम नहीं नजर आ रहा। रामलला का दानपात्र हर रोज करोड़ों रुपये से भर रहा है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के हुए 11 दिन हो गए हैं। अभिषेक समारोह के बाद से लगभग 25 लाख भक्त राम जन्मभूमि के दर्शन कर चुके हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि पिछले 10 दिनों में दान पेटियों में लगभग 8 करोड़ जमा हुए हैं, और लगभग 3.50 करोड़ ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।
1 फरवरी तक के दर्शन और दान के आंकड़े सामने आए हैं। वह भक्तों की राम मंदिर के प्रति आकर्षण को दर्शाता है। पिछले 11 दिनों में प्रभु रामलला के दान पात्र में 11 करोड़ का दान आया है। वहीं, इन 11 दिनों में 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है।
अयोध्या में रामलला दरबार में करोड़ों श्रद्धालु प्रभु चरणों में दिल खोलकर हाजिरी लगा रहे हैं।
Comments (0)