लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट को जारी करते हुए 111 उम्मीदवारों के नामों की घोशना कर दी है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की तरफ से कृष्णानगर सीट से राजमाता अमृता रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो अब टीएमसी की महुआ मोइत्रा को टक्कर देने वाली हैं। कृष्णानगर की सीट को पश्चिम बंगाल की अहम सीटों में से एक माना जाता है। बीजेपी के इस फैसले के बाद अब इसे महुआ मोइत्रा के खिलाफ हुकम का इक्का माना जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोकसभा चुनाव में इस बार महाराजा कृष्णचंद्र का नाम सीधे तौर पर राजनीति से जुड़ रहा है। अमृता रॉय, कृष्णानगर के प्रतिष्ठित राजबाड़ी की राजमाता भी हैं। उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलें चल रही हैं।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की तरफ से कृष्णानगर सीट से राजमाता अमृता रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है,