विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन का वादा किया था। यह वादा समाजवादी पार्टी को राज्य की सत्ता में वापसी तो नहीं दिला सका, लेकिन सपा पार्टी के वोट फीसदी में बढ़ोतरी जरूर हुई। अब एक बार फिर सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नया दांव चला है।
अखिलेश यादव का बड़ा दाव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बड़ा दाव चलते हुए कहा कि, अगर सपा सत्ता में वापसी करती है तो उत्तर प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों को स्थाई कर दिया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि, इससे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में सपा को लाभ प्राप्त होने के साथ-साथ 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए भी कर्मचारियों के बीच समाजवादी पार्टी का आधार भी बढ़ेगा।
सपा सरकार में संविदा कर्मियों को स्थाई कर दिया जाएगा
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि, उनकी पार्टी आउटसोर्स से भर्ती के खिलाफ है। सपा सरकार में सभी संविदा कर्मियों को स्थाई कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि, उन्होंने संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग-संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर यह आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर सभी आउटसोर्स से रखे गए कोविड कर्मचारियों को NRHM यूपी में समायोजित कर स्थायीकरण करने तथा जिलों मे बन रहे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कराने की मांग की है।
Comments (0)