कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी आत्मकथा 'मेमोयर्स ऑफ ए मावेरिक- द फर्स्ट फिफ्टी इयर्स (1941-1991)' में कई ऐसी बातें लिखी हैं, जिन पर विवाद हो सकता है। आपको बता दें कि, किताब में अय्यर ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को लेकर लिखा है कि, तत्काल प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ताले खुलवाना और शिलान्यास की अनुमति देने का फैसला गलत था। उन्होंने लिखा कि, मुझे लगता है कि, बाबरी मस्जिद मुद्दे को ठीक प्रकार से हैंडल नहीं किया गया। राम मंदिर का शिलान्यास गलत था। राजीव गांधी ने आर के धवन को पीएमओ में लाकर भयानक गलती कर दी थी, जिन्होंने तुरंत उस कार्यालय का राजनीतिकरण कर दिया।
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी किताब में लिखा कि, तत्काल प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ताले खुलवाना और शिलान्यास की अनुमति देने का फैसला गलत था।