New Delhi: अच्छी वर्षा नहीं होने से राजधानी का तापमान बीते तीन दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को दिन भर खासी उमस का सामना करना पड़ा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। लेकिन तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 55 प्रतिशत तक रहा। ज्यादा तापमान और नमी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होने पड़ा।
अच्छी वर्षा नहीं होने से राजधानी का तापमान बीते तीन दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
Comments (0)