ईडी ने कर्नाटक में बड़ी रेड की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की ये रेड बीते बुधवार से ही चल रही है जिसमें पूर्व एमएलए और मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई भी जारी है। मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच के संबंध में ईडी ने ये रेड की है। वहीं, खास बात ये भी है कि कर्नाटक में इसी वक्त लोकायुक्त की ओर से भी अलग-अलग जिलों में रेड चल रही है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करीब 89.63 करोड़ रुपए अवैध तरीके से ट्रांसफर करने से संबंधित मनी लांड्रिंग के मामले में कर्नाटक में रेड की है।