लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का मुद्दा काफी जोर शोर से उठाया गया था। वहीं अब सरकार के गठन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने POK को लेकर बड़ा दावा किया है। प्रतापराव जाधव ने साफ तौर पर कहा है कि, अगर NDA लोकसभा 2024 में 400 से ज्यादा सीटें जीत जाती तो POK को वापस लेना संभव हो जाता है।
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि, अगर NDA लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से अधिक सीट जीतता तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल करना और 1962 में चीन द्वारा कब्जाई गई भूमि को वापस लेना संभव हो जाता। उन्होंने कहा कि, POK भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद पाकिस्तान के नियंत्रण में है।
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने दावा किया है कि, PM मोदी भी लंबे समय से POK को भारत के मानचित्र में शामिल करने का सपना देख रहे हैं।
Comments (0)