एसीबी की तरफ से बुधवार को तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (टीएसआरईआरए) के सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी एस. बालकृष्ण के घर, कार्यालयों, उसके रिश्तेदारों के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद हुई। छापेमारी के दौरान अब तक करीब 40 लाख रुपये नकद, 2 किलो सोना, चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज, 60 महंगी कलाई घड़ियां, 14 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप जब्त किए गए हैं।
टीएसआरईआरए के सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी एस. बालकृष्ण के ठिकानों से 100 करोड़ से ज्यादा का कालाधन बरामद हुआ है।