कांग्रेस की सांसद कुमारी शैलजा ने नाराजगी की खबरों के बीच कहा है कि, हरियाणा में पार्टी के चुनाव जीतने की सूरत में सीएम का फैसला हाईकमान करेगा वाले बयान पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि, यह तो कांग्रेस की प्रक्रिया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। पहले एक बार नतीजे आ जाए, कांग्रेस की सरकार बने और फिर इसका फैसला हाईकमान करता है।
कुमारी शैलजा ने कहा कि, जो लोग 10 साल तक मुख्यमंत्री रहते हैं, मीडिया को उनसे बड़ा कोई नहीं दिखता। 2005 तक, जब भजनलाल थे, तब तक वही थे। उनके अलावा आपको कोई और नहीं दिखता था, क्योंकि वह मुख्यमंत्री रह चुके थे। लेकिन समय बदल गया है।