केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में मोदी सरकार का अंतिरिम बजट पेश किया है। इस बजट में महिलाओं के लिए भी वित्तमंत्री ने बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सदन में बजट पेश करने के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि, लखपति दीदी को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
आम बजट 2024 पेश करने के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि, लगभग 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।