बिहार में मची सियासी घमासान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। आचार्य ने कहा कि, नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इसके लिए उनके फैसले और वो खुद जिम्मेदार हैं।
JDU की करतूतों के कारण INDIA गठबंधन खतरे में हैं
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, JDU और उसके नेताओं की करतूतों के कारण विपक्ष के लिए नई उम्मीद बना INDIA गठबंधन खतरे में नजर आ रहा है। वहीं आगे अपने बयान में उन्होंने पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि, कांग्रेस को पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए, इन बैसाखियों के सहारे इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।
राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती
इससे पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि, राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। राम तो भारत की आत्मा हैं। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से लड़ें लेकिन राम से नहीं लड़ें। उन्होंने कहा कि, राम राज्य का सपना तो महात्मा गांधी ने देखा था। कांग्रेस पार्टी जो महात्मा गांधी की पार्टी है, वह राम विरोधी नहीं हो सकती। कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा कि, राम के बिना तो भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भारत के लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।
विपक्ष दल बीजेपी से लड़े राम से नहीं
वहीं आगे कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाले सभी विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने भारतीय सांस्कृति और सभ्यता का अपमान किया है। निमंत्रण को ठुकराकर भारत की अस्मिता और अस्तित्व को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से लड़ें लेकिन राम, सनातन और भारत से नहीं लड़ें। राम के निमंत्रण को तो कोई पादरी और मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता।
Comments (0)