हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब मतदाता की बारी है। 5 अक्टूबर, शनिवार सुबह 7 बजे से सभी 90 सीटों पर एक साथ मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीसदी मतदान हुआ है। कहीं-कहीं भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली है।
मतदान के बीच नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की जनता चाहती है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा के लिए वोटों की गिनती 8 अक्टूबर, मंगलवार को होगी। हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी कुल 90 में से 88 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Comments (0)