उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज यानी की सोमवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार 2.0 का तीसरा बजट पेश किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट पेश होने के बाद बजट की कमियों को गिनाया। अखिलेश यादव ने कहा कि, इसमें न युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। ये कैसा सबका साथ सबका विकास है। क्या गैर बराबरी सिर्फ नारा देने से खत्म होगा ?
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, राज्य में किसानों की हालत खराब है। पंजाब, हरियाणा जैसे दूसरे प्रदेश किसानों को ज्यादा गन्ना मूल्य दे रहे है।