शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आज 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से है। आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ इंद्र योग और हस्त नक्षत्र में हो रहा है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी। कई प्राचीन देवी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। आज सुबह से ही माता के मंदिर में मां का आशीर्वाद पाने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
राहुल गांधी ने नवरात्रि की बधाई दी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि, नवरात्रि के शुभ पर्व पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आप पर सदा बनी रहे और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे। जय माता दी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते
वहीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि,आज के शुभ दिन से शारदीय नवरात्र का आरंभ हो रहा है - शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की पूजा का महापर्व। देश-विदेश में फैले हुए माता के भक्तों को त्योहारों की इस श्रृंखला की बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश धन-धान्य से संपन्न हो; जन रोग-शोक-जरा-मरण से मुक्त रहे। मां का स्नेहाशीष सभी बच्चों पर बरसे। ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।
सीएम नीतीश ने नवरात्रि की बधाई दी
इनके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि पर्व राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
Comments (0)